फरीदपुर से लाए थे अफीम
अफीम तस्करों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बरेली के फरीदपुर से अफीम खरीद कर लाए थे और दिल्ली में बेचने की योजना थी। उनके पास फरीदपुर के अफीम खरीदार का मोबाइल नंबर भी है। गिरफ्तार तीनों तस्कर थाना बिसौली के निवासी हैं।
पुलिस फरीदपुर के अफीम विक्रेता की जांच में लगी हुई है। गिरफ्तार तस्करों में में रोहित सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, आयुष सिंह पुत्र राजेश पाल सिंह निवासी सोमवार बाजार कस्बा व थाना बिसौली, नितिन शर्मा पुत्र दिनेशचन्द्र शर्मा निवासी ग्राम हतसा थाना बिसौली हैं।