सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजातगंज बेला में पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते एक परिवार पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना 27 जनवरी की है। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित मुबारिक अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही इशराक अली, जुल्फिकार और अन्य परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए उनके घर पर धावा बोल दिया। हमले में मुबारिक की पत्नी नजमा बेगम के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह बेहोश हो गईं। बीच-बचाव करने आई पुत्री सोनम और खुद मुबारिक अली को भी लोहे की रॉड व भारी हथियारों से चोटें आई हैं। शोर सुनकर बचाने आए पड़ोसियों पर भी आरोपियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। संवाद