फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी तय होने पर प्रेमी ने युवती को किया अगवा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती (22 साल) की शादी तय हो जाने पर प्रेमी युवक उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवती अपने साथ गहने भी ले गई है। घटना 30 जनवरी की रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी पुत्री रात करीब 11:00 बजे घर से अचानक लापता हो गई। तलाश में पता चला कि ग्राम सिलहरी निवासी प्रिंस उसे अपने साथ ले गया है। आरोप है कि युवती अपने साथ सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब और नाक की कील भी ले गई है। बताया जाता है कि युवती ने अपनी शादी तय हो जाने के बाद प्रेमी के साथ मिलकर यह कदम उठाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोप की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें