फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन माह पहले अमन ने भी मारी थी छोटे भाई आदिल को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एडीओ पंचायत के दोनों बेटों के बीच काफी दिन से रंजिश चल रही थी। तीन माह पहले अमन ने छोटे भाई आदिल को पिस्टल से गोली मारी थी। गोली आदिल के हाथ में लगी थी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई न हो इसलिए घर में ही पूरे घटनाक्रम को दबा दिया था। उधर, घटना के चौथे दिन भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी एडीओ पंचायत खालिद के दोनों बेटे अमन और आदिल के बीच काफी दिन से रंजिश चली आ रही थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। यह बात एडीओ पंचायत को भी पता थी। इतना ही नहीं इस बात का अंदेशा भी परिजनों को था कि किसी दिन भी दोनों भाई किसी की जान ले लेंगे।
बताया जाता है कि दोनों भाइयों में तीन माह पहले भी रुपये को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच अमन ने पिस्टल से छोटे भाई आदिल को गोली मार दी थी। गोली एक हाथ में लगी थी। उसका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया, लेकिन पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में एक बात तो साफ है कि एडीओ पंचायत को पहले से ही पता था कि घर में पिस्टल रखी हुई है।
विज्ञापन

उधर, चौथे दिन भी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। सीओ संजीव कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा रखी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


गोली मारने के बाद दुकानदार से कहा- उठा ले अपने बदमाश को
बताया जाता है कि अमन गुस्सैल स्वभाव का था। आदिल और अमन दोनों में विवाद चल रहा था। अमन अपने हिस्से की जमीन बेचकर दिल्ली जाकर बसना चाहता था। उसकी शादी भी तय हो गई थी। दोनों भाइयों में झगड़े की बात आसपास के लोगों को भी पता थी। बताया जा रहा है कि अमन की गोली मारकर हत्या करने के बाद जब आदिल बाहर निकला तो पास में दुकानदार से कहा- उठा ले अपने बदमाश को। यह बात गली में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें