फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहसवान की मासिक पंचायत में गरजे भाकियू के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान तहसील परिसर में भाकियू की मासिक पंचायत सोमवार को हुई। इसके बाद पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। समस्याओं के समाधान को लेकर पदाधिकारियों ने एसडीएम प्रेमपाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पंचायत में जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा कि तहसील कर्मी किसानों के जबरन पेड़ काट रहे हैं। कई गांव में निजी पेड़ों को लेखपालों द्वारा काट लिया गया है। गांव दीनापुर के किसान दरियाव सिंह के पेड़ व गांव अजीतपुर बदनौल के किसान काट ले गए। ग्राम सभा जाहिदपुर वाजिदपुर में 1200 पेड़, जिनकी नीलामी 24.50 लाख में हुई थी, उसे निरस्त करते हुए पांच लाख में बेच दिए।
शिकायतों के बाद भी तहसील प्रशासन ने जांच तक नहीं कराई। चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि किसानों के लिए यूरिया खाद नहीं मिल रही है। किसानों की कर्ज माफी होनी चाहिए। बाद में पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रईस अहमद, पप्पू उर्फ पवन सिंह यादव, चंद्रपाल, नाथू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें