फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार में तीन युवकों के साथ तीन युवतियां... और एक बोरी, पुलिस ने ली तलाशी तो रह गई दंग

Tue, 18 Feb 2025 07:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार तीन युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनकी कार से 20 किलो गांजा बरामद हुआ है। तीनों युवतियां ओडिशा के रहने वाली हैं। ट्रेन से गांजा लेकर आई थीं। 
विज्ञापन
पकड़े गए गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने कासगंज सीमा के गांव गंगपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा की तीन युवतियां समेत छह लोगों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। सभी कार में सवार थे। युवतियां गांजा लेकर ट्रेन से मथुरा तक पहुंची थीं। यहां से मादक तस्कर गिरोह का सरगना सभी को कार में बैठाकर अलापुर ला रहा था। इनके पास से 20 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

कादरचौक एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम गंगपुर गांव के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार को रोका, जिसमें छह लोग सवार थे। कार की तलाशी लेने पर एक बोरे में गांजा बरामद हुआ। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई। यहां पूछताछ की गई। 

ओडिशा की रहने वाली हैं तीनों युवतियां 
पूछताछ में मादक तस्करों ने अपने नाम आलिम पुत्र विदरीश निवासी गांव आसपुर थाना अलापुर, टिंकू पुत्र सिपट्टर निवासी गांव चंदीनगला थाना अलापुर, मुकर्रम पुत्र नन्हें निवासी गांव मसूदपुरा थाना उसहैत बताए। वहीं युवतियों ने अपने नाम शिवानी नाईक उर्फ सुमिता नाइक निवासी मलकान गिरि ओडिशा, गीता जानी निवासी कोटापुर और रिया नाईक उर्फ ज्योति मलकान गिरि बताया। 
विज्ञापन

युवतियों ने बताया कि वह ट्रेन से यहां तक गांजा लेकर आती हैं। इसके बाद वह आलिम को गांजा सप्लाई कर देती हैं। वह गांजे को लेकर मथुरा तक आई थी। यहां से आलिम और उसके साथी कार से अलापुर ला रहे थे। एसओ ने बताया कि आलिम के खिलाफ कादरचौक के अलावा वजीरगंज व अलापुर में मादक तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें