फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की नगदी और माल साफ किया

Wed, 26 Aug 2015 12:38 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चोरों ने गुटख, सिगरेट के थोक व्यापारी की दुकान खंगाल ली। यहां से तीन लाख की नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये का माल साफ कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
शहर के मोहल्ला नई सराय निवासी कैलाश साहू, सुभाष साहू सगे भाई हैं। इनका गुटखा, सिगरेट, पान मसाला का थोक व्यापार है। कोतवाली क्षेत्र में नेहरू चौक के पास दुकान है। दुकान में ही गोदाम है। सोमवार की रात दुकान की छत पर चढ़े चोर नीचे आए। किसी तरह से चोरों ने दरवाजा तोड़ लिया। यहां से दो लाख रुपये का माल और तीन लाख पांच हजार रुपये की नगदी चोरों ने साफ कर दी। मंगलवार सुबह कैलाश साहू दुकान पर पहुंचे तो उनको घटना की जानकारी हुई। घटना से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन




गुरियारी-लख्मीपुर में लौटने लगी शांति
दबतोरी। तीन दिन के बाद क्षेत्र केगांव गुरियारी और लक्ष्मीपुर में शांति लौटने लगी है। हालांकि एहतियातन दोनों गांवों में पीएसी अब भी तैनात है। गुरियारी के ग्रामीणों को लक्ष्मीपुर के लोगों पीट दिया था। झगड़ा दो समुदायों के बीच होने से दोनों गांवों के लोग लामबंद हो गए थे। इससे दोनों गांवों में तनाव था। यहां पीएसी तैनात कर दी गई थी। दोनों गांवों में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है।
विज्ञापन





घायल की मौत पर अस्पताल में हंगामा
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकमपुर टप्पा निवासी अंसार पुत्र अख्तर को सोमवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह अंसार की मौत हो गई। परिवार वालों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। खबर मिलने पर कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामला किसी तरह शांत कराया। हंगामे के दौरान इमरजेंसी का स्टाफ भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें