हर्षित सक्सेना, रुबल पटेल और हर्षित गुप्ता के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं में तेज रफ्तार कार जिला पंचायत के बोर्ड से टकरा गई, जिससे उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। उसे बरेली रेफर किया गया है। चारों युवक लेखपाल दोस्त का जन्मदिन मनाकर कार से लौट रहे थे। हादसा सोमवार रात को करीब एक बजे बाइपास पर एआरटीओ कार्यालय के पास हुआ। तीन युवकों की मौत के बाद उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी हर्षित सक्सेना उर्फ राजा (23) पुत्र मुन्ना बाबू सक्सेना संभल के गुन्नौर में लेखपाल के पद पर तैनात थे। सोमवार को उनका जन्मदिन था। वह अपने दोस्त दहेमी निवासी रुबल (22) पुत्र यशपाल सिंह, माल गोदाम रोड निवासी हर्षित गुप्ता (26 )पुत्र मनोरंजन लाल गुप्ता, कल्याण नगर निवासी अंकित (24) पुत्र संजीव कुमार के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने किसी रेस्टोरेंट में गए थे।
यह भी पढ़ें- UP News: बर्ड फ्लू को लेकर बरेली में अलर्ट, सीएआरआई में बाहरी व्यक्ति और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित