फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजस्थान के तीन बदमाश गिरफ्तार, जेवरात बरामद

विज्ञापन
बदायूं के उझानी थाना पुलिस की गिरफ्त में राजस्थान के तीन बदमाश। स्त्रोत पुलिस
विज्ञापन
उझानी। गोशाला मोड़ के पास कार की नंबर प्लेट बदलकर किसी घटना को अंजाम देने की आशंका में खड़े राजस्थान के अलवर जिले के तीन बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास दो तमंचे, कारतूस, सोने की टूटी चेन और चांदी की तगड़ी मिली है। पूछताछ में बदमाशों ने जेवरात बसों में महिलाओं से चोरी करने की बात कबूली है।
विज्ञापन

उझानी पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम कछला रोड बाजार से गोशाला मोड़ के बीच बदमाश दिलीप सिंह निवासी हनुमान पहाड़ी, खैरथल थाना, अलवर (राजस्थान), गोविंद कुमार निवासी मोहल्ला रामनगर (बिजनौर) और सन्नी निवासी अजीतनगर, गांधीनगर (दिल्ली) को गिरफ्तार किया है।
दिलीप और गोविंद दिल्ली में सन्नी के घर के पास ही रहते थे। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास दो तमंचे, 315 बोर के चार कारतूस, हथौड़ा, सोने की एक टूटी चेन और चांदी की तगड़ी भी बरामद हुई। बदमाशों की कार में अंदर एक नंबर प्लेट भी मिली, जबकि कार पर दूसरी नंबर प्लेट थी, लेकिन कार के कागजात नहीं निकले।
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि पकड़े जाने से एक दिन पहले उन्होंने हाथरस जिले में सिकंद्राराऊ से अलीगढ़ जा रही बस में महिला की सोने की चेन और कासगंज में रोडवेज बस में महिला यात्री के बैग से चांदी की तगड़ी चोरी की थी। पकड़े गए बदमाशों पर राजस्थान, दिल्ली और बिजनौर जिले में आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कासगंज और हाथरस जिले में बसों में घटना कर भागे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी उझानी में किसी घटना को अंजाम देेने की फिराक में थे। बदमाशों का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

कार की दोनों नंबर प्लेट निकलीं फर्जी, एप से खुली पोल
सीओ के मुताबिक, पुलिस को राजस्थान के बदमाशों की गिरफ्तारी के दौरान कार की दो नंबर प्लेट मिली थीं। ई-चालान एप पर नंबर लोड कर जांच की तो वह दोनों फर्जी निकलीं। कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें