फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauni Amavasya 2025: बदायूं के कछला घाट पर उमड़ी भीड़, हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 29 Jan 2025 03:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

मौनी अमावस्या पर कछला घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। बुधवार तड़के चार बजे से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर बाद तक श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते रहे। 
विज्ञापन
कछला घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौनी अमावस्या पर बदायूं के कछला गंगा घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर घाट पर पूजन किया। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालुओं ने संत और पुरोहितों को दक्षिणा भेंट की। आश्रमों में भजन-कीर्तन भी हुआ। तड़के चार बजे से शुरू हुआ स्नान दोपहर बाद तक जारी रहा। 

विज्ञापन


कछला गंगाघाट पर बदायूं समेत आसपास जिलों के श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बुधवार को तड़के से ही शुरू हो गया। निजी संसाधनों, बसों और ट्रेन के जरिये पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद सबसे पहले भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। पुरोहितों से मंत्रोच्चार कराकर घाट पर ही पूजन किया। गंगा मइया के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। सबसे ज्यादा भीड़भाड़ कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर देखने को मिली।

Mahakumbh 2025: अनुमान से ज्यादा यात्री, 16 फेरों के लिए आठ और विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के श्रद्धालुओं ने अपने रीति रिवाज से स्नान के बाद धाार्मिक अनुष्ठान किए। उन्होंने भी पूजन करके संतों और पुरोहितों को दक्षिणा भेंट कर उनसे आशीर्वाद पाया। खानपान की वस्तुओं का भी लुत्फ उठाया गया। घाट किनारे के आश्रमों में भी धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। घाट पर पुलिस और नगर पंचायत कर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप व्यवस्थाएं कीं। श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग स्थल पर रोक दिया गया। इसके चलते हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित नहीं हो पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें