फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीजे पर डांस करने के विरोध में कार में तोड़फोड़, मेहमानों को पीटा

Wed, 29 Jan 2025 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज के मोहल्ला बनिया में एक घर में चल रहे शादी समारोह के कार्यक्रम में पड़ोसी मोहल्ले के युवकों ने डीजे पर डांस के विरोध के चलते जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने मेहमानों के साथ गाली-गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट की। वहीं, एक कार को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पांच नामजद आरोपी समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा मोहल्ला बनिया निवासी शाहबुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जनवरी की रात उनके घर में शादी समारोह का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में डीजे भी लगवाया था। रात करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ला ताकिया निवासी नाजिम पुत्र इरशाद, समीर पुत्र नवीजान, हसीन पुत्र इलियास, फैजल पुत्र इब्बेहसन और नवेद पुत्र मोहम्मद रफी तीन चार अज्ञात युवकों के साथ घर में घुस आए।
सभी के हाथों में लाठी डंडे और चाकू थे। घर में घुसते ही आरोपी डीजे पर नाचने लगे। टोकने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बहन-बहनोई जान मोहम्मद और शबनम के साथ मारपीट की। आरोपियों ने नवी हसन की कार में तोड़फोड़ कर दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वजीरगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें