फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वाले, इमरान के हत्यारोपी पकड़े जाएं

विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले वि​भिन्न मामलो
विज्ञापन
बदायूं। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले विभिन्न मामलों में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवारों ने मंगलवार को धरना दिया। पीड़ितों ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वाले के खिलाफ कार्रवाई और इमरान हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरने पर पहुंचे मंच के बरेली मंडल के अध्यक्ष डॉ. हरिनंदन सिंह ने पीड़ितों से कहा, जब आप अपने हक के लिए खड़े होते हैं तो आप केवल अपने लिए नहीं लड़ते, बल्कि उन लाखों लोगों की भी उम्मीद बन जाते हैं जो अन्याय का सामना कर रहे हैं। आपकी हिम्मत किसी और के जीवन में साहस की नई किरण बन जाती है।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अराजनीतिक) पंचायत के जिला सचिव देवेश कुमार ने पीड़ितों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि विनेश सिंह का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, इमरान हत्याकांड के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन

मंच के बरेली मंडल के उपाध्यक्ष प्रेम साहू ने कहा जो व्यक्ति सच्चाई और अपने हक के लिए डटकर खड़ा रहता है, उसे दुनिया की कोई ताकत वास्तव में हरा नहीं सकती। क्योंकि उसका आत्मसम्मान ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति होता है। किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने कहा अन्याय के सामने झुक जाना हम लोगों के खून में नहीं है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बन्ने खां, उदयवीर सिंह, रामबेटी, वीरेंद्र, नरदेव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें