फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़कों पर सन्नाटा, टीवी-मोबाइल पर चुनाव परिणाम देखते रहे लोग

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे से भामाशाह चौक की ओर सुनसान सड़क। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार को मतगणना की वजह से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग पूरे दिन मोबाइल और टीवी से चिपके रहे। नजदीकियों को कॉल करके भी मतगणना की जानकारी लेते रहे। माहौल ऐसा रहा कि दिनभर उठापटक चलती रही। जब शाम को सपा जीतती दिखाई दी तो समाजवादियों में खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। उसी दौरान से लोग मोबाइल और टीवी से चिपक गए। चुनाव आयोग ने इस बार भी मतगणना के प्रत्येक चक्र का परिणाम ऑनलाइन कर दिया था। इससे लोगों को कहीं भागने की जरूरत नहीं पड़ी। जो लोग अपने घरों में थे, वह टीवी देखते रहे। दुकानदार व व्यवसायी अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर बैठे मोबाइल पर ही प्रत्येक चक्र का परिणाम देखते रहे।
सुबह करीब 10-11 बजे शहर का माहौल यह था कि अधिकांश सड़कें सुनसान दिखाई दे रहीं थीं। परशुराम चौक से लेकर भामाशाह चौक तक हर समय भीड़भाड़ रहती है। दिन में कई बार जाम भी लगता है, लेकिन मंगलवार को मतगणना की वजह से एक-दो वाहन ही चलते दिखाई दिए। यह हालात केवल इसी सड़क के नहीं थे। कचहरी से लेकर दातागंज तिराहा तक, परशुराम चौक से कचहरी तक, कचहरी से लालपुल और लालपुल तिराहे से खेड़ा नवादा तक का भी यही हाल रहा। यह हालात शाम करीब पांच बजे तक बने रहे।
विज्ञापन

जब शाम को सपा जीतती दिखाई दी तो शहर का माहौल भी बदलता दिखाई दिया। फिर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया। कहां पर भाजपा की कमी रही तो कहां पर सपा पसंद आई। लोगों ने एक-दूसरे से चर्चाएं शुरू कर दीं। फिर देर रात तक यह क्रम चलता रहा।



योगी सरकार ने बनाई बेहतर कानून व्यवस्था
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे शहर के राजेंद्र होट में कई युवक अपने-अपने मोबाइल पर मतगणना का रुझान देख रहे थे। वह आपस में चर्चाएं भी कर रहे थे। कुछ ने कहा कि इस बार फिर से भाजपा सरकार बन रही है। इसका मतलब यह है कि उत्तर प्रदेश में जो योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था बनाई है लोग उसे पसंद कर रहे हैं। उसका रिजल्ट सबके सामने आ रहा है। हंडिया जिले के निवासी मंगल पांडे ने कहा कि यह बहुत बढ़ी खुशी की बात है, क्योंकि जो राम को लाए थे, जनता उनको लेकर आई है।


बदायूं सीट पर हुई टक्कर की लड़ाई
गठबंधन जीतेगा या फिर एनडीए की सरकार बनेगी। इस बात को जानने के लिए अपने मोबाइल पर व्यस्त फल विक्रेता रामपाल सिंह बोले कि हमने सुबह आठ बजे ही अपनी दुकान खोल ली थी। तब से मोबाइल पर लगातार अपडेट देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि बदायूं में लगातार उठापटक का माहौल रहा, लेकिन शाम को सपा को बढ़त मिली। इससे सपा जीत गई। दुकान पर मौजूद अजय कुमार का कहना है हम भी जानना चाह रहे हैं कि आखिरकार दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी।

रोडवेज बस अड्डे से भामाशाह चौक की ओर सुनसान सड़क। संवाद

रोडवेज बस अड्डे से भामाशाह चौक की ओर सुनसान सड़क। संवाद

रोडवेज बस अड्डे से भामाशाह चौक की ओर सुनसान सड़क। संवाद

रोडवेज बस अड्डे से भामाशाह चौक की ओर सुनसान सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें