फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आया कोई आदेश, जमा किए गए दस्तावेज

Sun, 22 Mar 2015 08:55 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्रशासन के पास रविवार को भी शासन स्तर से कोई आदेश नहीं आया। लिहाजा काउंसिलिंग के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा कराए लिए गए। हालांकि पांचवीं काउंसिलिंग को लेकर अभ्यर्थियों के मन में ऊहापोह की स्थिति भी दिखी। क्या होगा? इसका इस बारे में आपस में चर्चा भी करते नजर आए।
विज्ञापन

19 मार्च से डायट में पांचवीं काउंसिलिंग के आदेश थे। दो दिन ठीक ठाक काउंसिलिंग होने के बाद अचानक तीसरे दिन हाईकोर्ट के रोक के आदेश पर डायट प्रशासन असमंजस में पड़ गया। वहीं डायट में काउंसिलिंग स्थल पर सैकड़ों की संख्या में आए अभ्यर्थियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। मामले को बिगड़ता देख प्राचार्य को पुलिस प्रशासन को मदद के लिए बुलाना पड़ा और शासन की तरफ से कोई गाइडलाइन न आने के कारण दस्तावेज जमा करा लिए गए। तब जाकर आक्रोशित भीड़ शांत हुई। वहीं रविवार को भी शासन का काउंसिलिंग को लेकर कोई आदेश नहीं आया। लिहाजा जो अभ्यर्थी आते रहे उनके दस्तावेज जमा करा लिए गए। प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शासन की तरफ से कोई आदेश नहीं आया है। जब तक आदेश नहीं आता है तब तक अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा कराए जाएंगे। आदेश आते ही अमल किया जाएगा। बताया कि सोमवार को विशेष आरक्षण के दस्तावेज की कॉपियां जमा की जाएंगी।

दूसरे के आवेदन जमा करने आए, पकड़ा तो भागे
बदायूं। दो दिन से जहां ऊहापोह, असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं और किसी और अभ्यर्थी के दस्तावेज जमा करने के लिए भी लोग पहुंचे। हालांकि उन्हें पकड़ लिया गया। डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जैसे ही ऐसे लोगों को पकड़ा वह सीधे गेट की तरफ भागते नजर आए। प्राचार्य शर्मा ने बताया कि दस्तावेज अभ्यर्थी के द्वारा ही जमा किए जा रहे हैं। अगर, किसी और आवेदक का दूसरा व्यक्ति आवेदन जमा करता पाया जाता है तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें