फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गिरधरपुर में खंभे व बिजली लाइन नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गिरधरपुर गांव में बिजली लाइन को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में न ही बिजली की तार डाले गए हैं, न ही खंभे लगे हैं। गांव के लोग ट्रांसफॉर्मर में निजी केबल डालकर बिजली आपूर्ति ले रहे हैं। इससे यहां हर समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। कई बार ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट से आग भी लग चुकी है। बावजूद इसके इसके विभाग ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। बुधवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क पर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही गांव के लोगों ने डीएम से शीघ्र व्यवस्था सुधारे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के गंगाशरण शाक्य ने बताया कि उनके गांव में पिछले कई वर्ष से ना तो बिजली के खंभे ही लगाए गए हैं, ना ही बिजली की लाइन डाली गई। हाईटेंशन लाइन के पोल पर ट्रांसफॉर्मर लगा है। उसी ट्रांसफार्मर से ग्रामीणों ने अपनी निजी केबलें डाली हुईं हैं।
गांव की मीरा देवी शाक्य ने बताया कि गांव में तकरीबन एक हजार से अधिक वोट हैं, बावजूद इसके उनकी सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन करने वालों में शरद शाक्य, गंगाशरण शाक्य, दशरथ शाक्य, भूपेंद्र सिंह, सतेंद्र पाल सिंह, मुकेश शाक्य, छोटेलाल, रामेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे। इधर, एसडीएम जेपी सिंह ने बताया कि जिन गांव में अब तक पोल एवं लाइन नहीं डाली गईं हैं। उन सभी गांवों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शीघ्र ही इस पर कार्य शुरु होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें