फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवपाल यादव के बयान पर बोले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा- सपा के गुंडे अब नहीं कर पाएंगे गुंडई

Wed, 05 Nov 2025 12:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। सपा नेता शिवपाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीएल वर्मा ने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है। किसी की गुंडई की नहीं चलेगी। 
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जिले के भाजपा विधायकों पर तंज कसते हुए उन्हें लुटेरा बताया था। इसके साथ ही भाजपा सरकार पर भी तमाम आरोप लगाए थे। इस पर मंगलवार को ककोड़ा मेला में उद्घाटन के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सपा पर जमकर निशान साधा। 

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में सपा सरकार में जो हो रहा था, वही उनको आज भी दिख रहा है। लेकिन अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है। किसी की गुंडई की नहीं चलेगी। उन्होंने शिवपाल का नाम लिए बगैर कहा कि वह समाजवादी पार्टी की चिंता करें। दूसरों की चिंता करने की जरूरत उनको नहीं है। और इस सरकार में सपाइयों की गुंडई चलने वाली नहीं है। जो गुंडागर्दी करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें