फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नालियां हैं नहीं... फुटपाथ टूटे, कैसे निकलेंगे कांवड़िये

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले बदहाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
उझानी। अगले सप्ताह से सावन के आगाज के साथ कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। उस दौरान भक्तों को शिवालय तक पहुंचने से पहले राह में दिक्कतें आ सकती हैं। मंडी समिति मोड़ के आसपास नालियों के अभाव में गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और फुटपाथ भी टूट गए हैं।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा में कृषि उत्पादन मंडी समिति मोड़ प्रमुख पड़ाव है। मंडी समिति मोड़ के दोनों फुटपाथ की मरम्मत नहीं कराई गई है। आसपास की दुकानों और घरों के पानी के निकास के लिए नाली नहीं है। गंदा पानी कई महीनों से सड़क किनारे बह रहा है। मंडी के पास ही संतोषी माता मंदिर और शिव मंदिर तक भी लोग सुरक्षित नहीं पहुंच पाते।
नई बस्ती निवासी शैलेंद्र ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान इसे लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत भोले के भक्तों को होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान बारिश सबसे बड़ी बाधा बन सकती है। कांवड़ियों को दिक्कत तो पिछले साल भी हुई थी, लेकिन यात्रा के बीच ही पीडब्ल्यूडी ने फुटपाथ पर बालू डालकर कांवड़ियों को सड़क किनारे बहते पानी से निजात दिलाई थी। इस बार अभी तक सड़क किनारे बहते पानी पर गौर नहीं किया गया है। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि कांवड़ वाले रास्ते को ठीक कराया जा रहा है। जहां भी समस्या हो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

-

शृंगार के बाजार पर भी पड़ेगा असर
उझानी मंडी समिति के सामने ही बरेली-मथुरा हाईवे किनारे श्री कामधेनु गोशाला का मैदान है। इसी मैदान में भगवान भोलेनाथ के शृंगार के सामान का बाजार लगता है। कांवड़ियों के सजने के लिए भगवा टी- शर्ट, हॉफ पैंट, भोले की टोपी, रेडीमेड कांवड़, घुंघरू आदि की दुकानें लगती हैं। बाजार के आसपास जलभराव और गंदगी कांवड़ियों को परेशानी में डाल सकती है। इसके अलावा भोले के शृंगार के सामान का बाजार कछला घाट से पहले और नगर पंचायत कार्यालय मोड़ के पास भी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें