फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले की सीएचसी में आयुर्वेदिक दवाएं नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले की 17 सीएचसी और उसके अधीन पीएचसी पर तैनात 20 से अधिक आयुर्वेद चिकित्सकों के पास आयुर्वेदिक दवाएं नहीं हैं। इस वजह से एलोपैथ दवाएं लिख कर काम चला रहे हैं। पिछले एक माह से सीएमओ स्तर से दवा खरीद के प्रयास किए जा रहे, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। ऐसे में मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक माह से जेम पोर्टल पर आयुर्वेदिक दवाओं की खरीद की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कोई वेंडर नहीं मिल सका है। इस वजह से अब ई-टेंडरिंग करने की तैयारी चल रही है। विभाग को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया से वेंडर मिल जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि शासन से तय रेट पर ही दवा की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


जेम पोर्टल पर आयुर्वेदिक दवाओं की खरीद की प्रक्रिया चल रही थी। वहां कोई वेंडर नहीं मिल रहा है। अब ई-टेंडरिंग कराई जाएगी।
-डॉ.रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें