उसावां। हरिद्वार से कानपुर जा रहा ट्रक बुधवार को नख़ासा बाजार के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अनियंत्रित होकर भामाशाह द्वार से टकरा गया। इससे ट्रक का आगे का हिस्सा व भामाशाह द्वार क्षतिग्रस्त हो गया।
ट्रक चालक केशव ने बताया कि वह ट्रक में दवा लेकर हरिद्वार से कानपुर जा रहा था कि स्टेयरिंग में अचानक खराबी आ जाने की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे भामाशाह द्वार के लोहे के खंभे से टकरा गया। बताया कि थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भामाशाह द्वार के टूटे हिस्से को क्रेन की मदद से हटवाकर रास्ता साफ कराया। संवाद