फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रामपुर में शाहबाद -बिलारी रोड पर 31 मई को हुए सड़क हादसे में रिश्तेदार व एक युवक घायल हो गए थे। दोनों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत में सुधार न होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में परिजन ले आए। सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


उघैती थानाक्षेत्र के गांव गदगांव निवासी रनवीर (35) व उनका रिश्तेदार तेजपाल रामपुर किसी शादी में 31 मई को बाइक से गए थे। देर रात लौटते समय शाहबाद-बिलारी रोड पर राणा शुगर मिल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन रनवीर को बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आए। सोमवार की रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें