फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धीमी हुई मंजिल पर पहुंचने की गति... जाम के झाम से जूझा शहर

Tue, 19 Nov 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कलक्ट्रेट तिराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जाम के झाम से शहर सोमवार को जूझता रहा। ककोड़ा मेला से घर लौट रहे श्रद्धालु जब ट्रैक्टर-ट्राॅली से शहर के व्यस्ततम लावेला चौक, खैराती, कलक्ट्रेट चौराहा व इंद्रा चौक से होते हुए गुजरे तो वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, 13 से 17 तक सरकारी अवकाश के बाद जब सोमवार को कार्यालय खुले तो वहां भी लोग जरूरी काम निपटाने के लिए पहुंचे। इस वजह से भी सड़कों पर भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


शहर के लावेला चौक और रोडवेज के आसपास दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान रख रखा है। वहीं, सड़क पर लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं। कलक्ट्रेट चौराहे पर टेंपो व ई-रिक्शा जाम का कारण बने। आंबेडरकर पार्क के पास टेंपों चालकों ने अस्थाई स्टैंड बना लिया है।
चालक यहीं वाहन खड़ा कर सवारियों का इंतजार करते हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन इसको नजरअंदाज कर देते हैं। गांधी मैदान के दोनों तरफ सड़क पर मेले के दुकानदाराें ने कब्जा कर रखा है। यहां फुटपाथ पर तख्त, कप, खजला, चाट-पकौड़ी की दुकानें अभी भी लगी हुई हैं। जबकि यहां मेला खत्म हुए 15 दिन बीत चुके हैं। इससे यहां जाम लग रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को लावेला चौक पर दिन में 11 बजे अतिक्रमण के कारण लगे जाम से दिनेश चौक, बाबूराम मार्केट, गद्दी चौक, इलाहाबाद बैंक रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटा बाद काफी मशक्कत के बाद जाम खुल सका। इसी के साथ खैराती चौक का हाल तो यह रहा है कि पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ गया। जो एक बार इस चौक पर फंसा तो घंटा भर से पहले सौ मीटर का सफर नहीं कर सका।

इंद्रा चौक पर ठेला-खोमचों की वजह से दिन भर रहा जाम

इंद्रा चौक पर सोमवार को पूरा दिन रुक-रुककर जाम लगता रहा। सुबह आठ-नौ बजे से शाम छह-सात बजे तक यहां जाम जैसे हालात रहे। हालांकि यातायात पुलिस तैनात रही, लेकिन हालात नियंत्रित नहीं हो सके। यहां श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज वाले रोड पर ठेले खोमचे लगाने वालों ने इस कदर अतिक्रमण कर रखा है कि पैदल निकलना भी दूभर हो गया।


मेले से लौटे रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी बनीं जाम का सबब

- ककोड़ा मेले से अब श्रद्धालु लौटने लगे हैं। सोमवार को भारी संख्या में लोग अपने-अपने घरों को लौटे। ज्यादातर श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राॅली व डग्गामार वाहन से हैं। ऐसे में जब श्रद्धालुओं का आना शहर की तरफ हुआ तो जाम लग गया।

-

जाम मेले से लौट रहे वाहनों की वजह से रहा। यातायात कर्मियों ने शहर से ट्रैक्टर-ट्रालियों को निकालने में मदद की। दो दिन तक यह ट्रैक्टर ट्राली जाम का कारण बन सकते हैं। इसके लिए कर्मचारी हर चौराहे पर तैनात किए गए हैं।- कमलेश मिश्रा, यातायात निरीक्षक।

कलक्ट्रेट तिराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

कलक्ट्रेट तिराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें