फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम वनवास का मंचन देखकर भावविभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
बिल्सी में रामलीला मंचन में सजी भगवान राम की झांकी का तिलक करते सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। नगर में चल रही रामलीला में शनिवार की रात श्री राधा-कृष्ण बलराम रासलीला-रामलीला संस्थान वृंदावन के कलाकारों ने राम वनवास की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

दिखाया गया कि मंथरा के कहने पर रानी कैकेई दो वरदान मांग लेतीं हैं। राम को चौदह वर्ष का वनवास और भरत को राजगद्दी। इसके बाद अयोध्या नगरी में सन्नाटा पसर जाता है। माता पिता की आज्ञा लेकर राम सीता व लक्ष्मण वनवास के लिए निकल पड़ते है। राम वनवास का मंचन देख लोग भाव विभार हो उठे। भरत मिलाप तक की लीला का मंचन किया गया।
कलाकारों द्वारा सजाई गई श्रीराम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि रहे सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा और इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने श्रीराम के स्वरूप का तिलक कर झांकी की आरती उतारी। कमेटी ने उनको प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पिंडौल में आज से शुरू होगी रामलीला
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाली रामलीला का मंचन 18 अक्तूबर से होगा। कमेटी के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा एवं प्रबंधक प्रदीप गुप्ता ने बताया इस बार रामलीला का मंचन कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए 18 से 27 अक्तूबर तक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें