फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मारपीट और फायरिंग के चार आरोपियों की संपत्ति की कुर्क

विज्ञापन
सहसवान। जानलेवा हमला और फायरिंग के आरोपियो के खिलाफ शाहजहांपुर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन
सहसवान। मोहल्ला रुस्तम टोला में आठ महीने पहले हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में चार आरोपी घर से भागे चल रहे हैं। इस पूरे मामले की विवेचना शाहजहांपुर की क्राइम ब्रांच कर रही है। बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच ने कोर्ट के आदेश पर चारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। आरोपियों के परिजनों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस के सामने उनकी नहीं चल सकी।
विज्ञापन



शाहजहांपुर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ सहसवान कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सहसवान पुलिस टीम के साथ मोहल्ला रुस्तम टोला हरना तकिया में आरोपियों के घरों से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बिस्तर और बर्तन सहित अन्य चल संपत्ति जब्त की। जब्त किए गए सामान को वाहनों में लादकर कोतवाली ले जाया गया।



जिन चारों आरोपियों की संपत्ति कुर्क की गई है, उनमें सोहिल पुत्र कासिम, कैफ पुत्र इसरार, यासिर पुत्र शफे अली और फाजिल पुत्र इसरार शामिल हैं। एसएचओ सहसवान धनंजय सिंह ने बताया कि नामजदों की चल संपत्ति कुर्क कर ली गई है। अब कोर्ट को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया जाएगा। आरोपियों ने अब भी आत्मसमर्पण नहीं किया तो कोर्ट की अनुमति लेकर उनकी अचल संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन



यह था पूरा मामला
30 मार्च को मोहल्ला हरनातकिया में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई थी। इस घटना में वासिद और जावेद घायल हो गए थे, जिन्हें पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भेजा गया था। पुलिस को मौके से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए थे। पहले विवेचना सहसवान पुलिस कर रही थी, बाद में इसे शाहजहांपुर क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया। विवेचक ने कोर्ट से कुर्की का आदेश लेकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें