जरीफनगर। थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर में ग्राम सभा की जमीन को लेकर हुआ था, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आईं थीं। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है। साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है।
मंगलवार देर शाम गांव मदारपुर में दाताराम और हेतराम के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में ग्राम सभा की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया कि दाताराम पक्ष के रातरतन की हालत गंभीर है। वह बरेली में भर्ती हैं।
गांव का माहौल देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रह है कि इस विवाद के बाद से गांव के अधिकतर लोग फरार हो गए हैं। थानाध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इसमें दोनों ही पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।