दबतोरी। ग्राम लक्ष्मीपुर में दुर्गा पूजन के उपरांत सोमवार को माता रानी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मधुर धुनों के साथ माता की झांकी निकाली गई। माता दुर्गा और अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जिन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।
जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर, झांकियों का स्वागत किया और माता रानी को प्रसाद अर्पित किया। इस अवसर पर रिटायर्ड कैप्टन सालिग राम फौजी, राजकुमार पाल, ताराचंद, अमरपाल, हरिओम गुप्ता, चंद्रपाल कोरी, वीरेंद्र मौर्य, अंतराम कोरी, जयपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
उघँती पर दुर्गा नवमी में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
उघँती पर दुर्गा नवमी में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद