दहगवां। नगर पंचायत दहगवां में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से मां भगवती की भक्ति और श्रद्धा के साथ प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। नवरात्र की विदाई पर सोमवार को काली अखाड़े का प्रदर्शन किया गया। ढोल-नगाड़ों और बाजों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। इस मौके पर पंडित प्रदीप शर्मा, मयंक गुप्ता, नमित गुप्ता, चोधरी रामकुमार, दिनेश गिरी, गौरव गुप्ता रहे। संवाद