फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवादा में प्रॉब्लम की भेंट चढ़ी बिजली सप्लाई

Thu, 17 Mar 2016 09:07 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बदायूं में नवादा उपकेंद्र पर चल रहे मशीनें बदलने के काम की वजह से इलाके में बृहस्पतिवार को भी बिजली सप्लाई प्रभावित रही। नगरीय उपभोक्ताओं समेत सहसवान, बिल्सी और असरासी उपकेंद्र को दिन में सप्लाई नसीब नहीं हो पाई। दिन में बत्ती गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली कटौती की शुरूआत बुधवार सुबह में नौ बजे से हुई। शाम सात बजे तक कटौती का सिलसिला बरकरार रहा। रात में भी दो-तीन बार कटौती की गई। बृहस्पतिवार को प्रात: साढे नौ बजे से की गई कटौती शाम सात बजे तक रही। कटौती के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए कई उपभोक्ता स्थानीय उपकेंद्र पर भी पहुंचे लेकिन बिजली कर्मियों ने नवादा सेंटर पर प्रॉब्लम बताकर पल्लू झाड़ लिया। अवर अभियंता आरपी शर्मा ने बताया कि नवादा सेंटर पर मशीनों को बदलने का काम चल रहा है। 
नवादा सेंटर से सप्लाई के ब्रेक की वजह से यहां ट्रांसमीशन सेंटर भी पूरे दिन सूना नजर आया। ट्रांसमीशन सेंटर से ही सहसवान, असरासी और बिल्सी को सप्लाई दी जाती है। सहसवान, बिल्सी और असरासी उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को भी दूसरे दिन जबर्दस्त कटौती से रूबरू होना पड़ा। बता दें कि बोर्ड और महाविद्यालयी परीक्षाओं की वजह से छात्र और छात्राओं को खासकर तैयारियों में दिक्कत बढ़ गई है। लघु उद्योग भी कटौती के चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी रहेगी दिक्कत
उझानी। अवर अभियंता आरपी शर्मा की मानें तो नवादा सेंटर पर मशीनों को बदलने का काम शुक्रवार को भी चलेगा। हालांकि विभागीय स्तर से अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है लेकिन अगर मशीनों देर शाम तक शिफ्ट नहीं हो पाईं तो शुक्रवार को भी सप्लाई की वजह से दिक्कत होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को भी संयम बरतने की सलह दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें