फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला सिविल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव को बधाई देते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रेम स्वरूप वैश्य एडवोकेट की अध्यक्षता में सिविल बार सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मोटर दुर्घटना ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष वीके लाल और उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष संजीव यादव, पूर्व राज्य मंत्री व नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सबसे पहले अतिथियों का माल्यार्पण कर, अंग वस्त्र भेंटकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रेम स्वरूप वैश्य एडवोकेट ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात नव निर्वाचित पदाधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित हुई तथा अधिवक्ता और बार हित में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

शपथ ग्रहण समारोह में जिला बार एसोसिएशन बदायूं के अध्यक्ष देव पाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष रोहिताश सक्सेना, शैलेन्द्र कुमार सक्सेना व पवन गुप्ता, अरविंद सिंह परमार समेत सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



सदर तहसील बार के चुनाव में राजेंद्र बने अध्यक्ष

बदायूं। 28 जनवरी को सदर तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र सिंह यादव व महासचिव पद के लिए शिशुपाल सिंह यादव निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव विवेक पटेल व उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा निर्वाचित हुए हैं। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। संवाद


बिल्सी : पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ



बिल्सी। तहसील परिसर स्थित बार सभागार में बुधवार को बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में संपन्न हुए बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी रामनाथ शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।



शपथ लेने वालों में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महासचिव ज्ञान सिंह त्यागी, उपाध्यक्ष श्रीराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश कुमार बिसारिया, कोषाध्यक्ष हरिओम यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा, ऑडिटर वीरपाल सिंह, सह सचिव अरविंद कुमार यादव शामिल रहे।



नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बार के हित में सभी निर्णय अधिवक्ताओं की सर्वसम्मति से लिए जाएंगे। मौजूद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने की अपेक्षा जताई। इस मौके पर बागीश माहेश्वरी, गिरीश बाबू, मुनीश सक्सेना, सतीश चंद्र, रामप्रकाश, मुकेश कुमार सिंह, विवेक राठी, दया राठौर, असलम कुरैशी, सलीम मियां, सतेंद्र पाल सिंह, देवेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद

बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव को बधाई देते अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें