फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इग्नू में प्रवेश की तिथि बढ़ी अब 31 जनवरी तक होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में जनवरी 2026 सत्र के लिए चल रहे नवीन प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि समाप्त हो गई थी, लेकिन अब अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. संजीव राठौर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ (कोड-47) के तहत राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 का चयन करना होगा।
उन्होंने बताया कि अध्ययन केंद्र पर बीए, बीकॉम सहित कुल छह दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इनमें हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान और एम कॉम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक वर्षीय अवधि के रोजगारपरक स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा ( पीजीडीआरडी), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन (पीजीडीटी), शिक्षा प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीईटी) आदि कोर्स शामिल हैं। वहीं छह माह अवधि के चार सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में सीटीई, सीबीएस, सीआरडी और सीआजी में भी ऑनलाइन प्रवेश लिया जा सकता है।
राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि पहले अध्ययन केंद्र पर 17 पाठ्यक्रम संचालित थे, जिन्हें बढ़ाकर अब 33 पाठ्यक्रम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें