फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विधायक ने सीएम से मांगा समय, पीड़ित की करवाएंगे मुलाकात

विज्ञापन
मालवीय आवास पर धरना देते पीड़ित।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अमर ज्योति कंपनी के निदेशकों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े पीड़ितों की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए सदर विधायक ने समय मांगा है। वह पीड़ितों का प्रतिनिधित्व कर रहे बार के महासचिव की मुलाकात कराएंगे।
विज्ञापन

निदेशक शशिकांत और सूर्यकांत की गिरफ्तारी के लिए बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार ने निवेशकों के साथ मंगलवार को भी मालवीय आवास पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तब गिरफ्तारी नहीं होती, धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के लचर रवैये के चलते अधिवक्ता हाईकोर्ट तक पहुंच जा रहे हैं। धरनास्थल पर पहुंचे सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि वह पूरी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। बताया कि पीड़ितों का प्रतिनिधित्व का रहे अरविंद पाल सिंह परमार की मुलाकात मुख्यमंत्री से कराएंगे। इसके लिए उन्होंने सीएम कार्यालय से समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें