फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निर्णायक मुकाबले में मैच हुआ ड्रा

विज्ञापन
मैदान में मेडल ​दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत ​​खिलाड़ी
विज्ञापन
बदायूं। केएस के इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे अंदर-14 टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। निर्णायक मुकाबला बदायूं इलेवन और एकेडमी इलेवन के बीच हुआ, लेकिन मैच ड्रा हो गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय टूर्नामेंट के निर्णायक मुकाबले में पहले खेलते हुए बदायूं इलेवन की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 161 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकेडमी इलेवन की टीम ने आठ विकेट खोकर 30 ओवर में 161 रन बनाकर जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बहुत रोचक रहा और मैच टाई घोषित किया गया। मैच में दीपांशु श्रोत्रिय ने अंपायरिंग की। वहीं, बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष शर्मा ने दोनों टीमों को बेहतरीन खेल के लिए बधाई दी। मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोहित को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। दोनों टीमों को मेडल पहना कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। मैच में शिवांश, मोहित, विपिन, आंजनेय, सार्थक, समर्थ अंश, शौर्य, अनंत, राहुल, प्रशांत, ऋषिक, लक्ष्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें