इस्लामनगर। क्षेत्र के गांव करियामई में चल रहे केपीएल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला सोमवार की रात करियामई और खुशहालपुर की टीम के बीच खेला गया।
इसमें खुशहालपुर के कप्तान सत्यवीर मीणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। खुशहालपुर टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 90 रनों का स्कार बनाया। सर्वाधिक जीतू मीणा ने 30, आलोक ने 27, सत्यवीर मीणा सात रन बनाए। करियामई टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विष्णु, रामू मीणा ने तीन-तीन और अमित मीणा ने दो विकेट लिए। इसके बाद करियामई की टीम ने 91 रनों का लक्ष्य पीछा करने के लिए उतरी जो निर्धारित 12 ओवर में मात्र 41 रन बनाकर आलआउट हो गई। सर्वाधिक रन निखलेश ने 12, रामकिशन ने 11, पुष्पेंद्र शर्मा आठ, रवि ने चार रन बनाए। खुशहालपुर टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आलोक ने तीन, शेर सिंह ने दो, सुरेश मीणा ने दो विकेट लिए। इस प्रकार खुशहालपुर टीम की 50 रनों से मैच जीत लिया। जिसमें टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आलोक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर नमन मिश्रा, यशपाल शाक्य, अमित पाराशरी, विवेक मिश्रा, अनिल मौर्य, उदयवीर मीणा, राहुल मिस्त्री, अल्ताफ हुसैन, फंटू शर्मा आदि मौजूद रहे।