दातागंज। तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा।
सोमवार को तहसील के दो अधिवक्ताओं ने बार के अध्यक्ष व सचिव को शिकायती पत्र देते हुए एसडीएम दातागंज पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। मंगलवार को एक आपात बैठक में एसडीएम की कार्यशैली व व्यवहार पर चर्चा की गई।
इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सहमति बनी। अध्यक्ष दिनेश बाबू सक्सेना का कहना है कि ढाई वर्ष से अधिक समय से एसडीएम जमे हैं। उनके व्यवहार से अधिवक्ता आहत हैं। इस वजह से हड़ताल की जा रही है। हड़ताल की वजह से न्यायालय में केवल वादकारियों के अलावा कुछ मुंशियों का आना-जाना रहा, वादी तारीख लेकर लौट गए। संवाद