फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 12 घंटा ठप रही 24 गांवों की बिजली

विज्ञापन
उघैती में विद्युत उप केंद्र पर धरना देते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
फैजगंज। कस्बा समेत 24 गांवों में 12 घंटे बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे एक लाख की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

बुधवार की रात 11 बजे से बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे तक कस्बा समेत 24 गांवों की बिजली ब्रेकडाउन में रहने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इससे बिजली आधारित तमाम कार्य नहीं हो सके, वहीं पानी की किल्लत भी लोगाें को झेलनी पड़ी।
बृहस्पतिवार को सुबह 12 घंटे बाद बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, बीते 14 जुलाई की रात में भी बड़ी लाइन में ब्रेक डाउन हो जाने से पूरी रात उपकेंद्र के चारों फीडर बंद रहे। पूरी रात बिजली उपकेंद्र में अंधेरा छाया रहा। अवर अभियंता अंबर सिंह ने बताया कि 33 केवीए लाइन में ब्रेक डाउन हो गया था।
विज्ञापन

जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिसौली से स्थानीय बिजली उपकेंद्र पर पेड़ों के बीच में होकर लाइन आ रही है, जिससे थोड़ी बारिश में ही फाॅल्ट हो जाता है। पेड़ों की टहनियों को तारों के पास से कटवाया जाएगा, ताकि बारिश में फाॅल्ट न होने पाएं।

केबल बाक्स जल जाने के कारण उझानी नगर की बिजली ठप

उझानी। केबल बाक्स जल जाने के कारण उझानी नगर की बिजली सप्लाई ठप रही।

नगर के पंखा रोड-नगला मोड़ पर लगे दो ट्रांसफाॅर्मरों के बीच बुधवार को ओवरहीट में केबल फुंक जाने से पंखा रोड, नगला, गंज शहीदा और राधा कृपा काॅलोनी में बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक बिजली नहीं मिली। ऐसे में करीब 500 उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।

दोपहर दो बजे ऊपर से ब्रेक डाउन हो गया। जब बिजली आई तो उपकेंद्र का केबल बॉक्स फुंक गया। इससे पूरे नगर की सप्लाई ठप हो गई। जो देर शाम तक सुचारू नहीं हो सकी। एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय ने बताया कि बिजली सप्लाई जल्दी ही सुचारू हो जाएगी।

बिजली उपकेंद्र पर भाकियू ने दिया धरना
उघैती। बिजली से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने बिजली उपकेंद्र पर अनिश्चित धरना शुरू कर दिया।
यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। भाकियू नेताओं ने विद्युत सप्लाई में सुधार की मांग की। भाकियू नेता झांंझन सिंह ने कहा कि किसानों और बिजली उपभोक्ताओं को शोषण बंद होना चाहिए। यूनियन के ब्लाॅक अध्यक्ष महिपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह, अजय पाल सिंह, अख्तर खां आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें