फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सात फेरे के वक्त नाटकीय ढंग से आई पुलिस, बिचौलिया ने तीन लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर के ग्रामीण के बेटे की शादी करवाने को लेकर गोरखपुर जिले में जालसाजी का मामला सामने आया है। यहां बिचौलिया के इशारे पर नाटकीय ढंग से पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी। ग्रामीण का आरोप है कि बिचौलिया ने शादी कराने की एवज में दो लाख रुपये और एक लाख रुपये के लड़की के जेवर, कपड़े समेत अन्य सामान लिया था। ग्रामीण ने दातागंज पुलिस को बिचौलिया के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी अजब सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने बेटे अमित कुमार की शादी क्षेत्र के गांव कछुआनगला के एक बिचौलिया के माध्यम से तय की थी। बिचौलिया ने शादी कराने की एवज में दो लाख रुपये लिए थे। उन्होंने बिचौलिया को 1.35 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे, जबकि शेष 65 हजार रुपये नकद दिए थे।
इसके बाद पांच मार्च को बेटे की शादी करने की तिथि तय हुई। बिचौलिया उन्हें व उनके बेटे को लेकर गोरखपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव गौरी बढ़तपुर्वा गया। यहां लड़की व उसके परिवार के लोग मिले। शादी के रस्मों की तैयारी की गई। उनका बेटा और लड़की सात फेरे ले रहे थे। इसी बीच नाटकीय ढंग से गोरखपुर की पुलिस आ गई।
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही लड़की व उसके परिवार के लोग भाग निकले। वहां की पुलिस ने कार्रवाई की हिदायत देकर डराया धमकाया, जिसके चलते वह बेटे को लेकर गांव लौट आए। उन्होंने बिचौलिया से अपने तीन लाख रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। उसने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। पीड़ित ग्रामीण ने बिचौलिया के खिलाफ दातागंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें