फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार का शौक पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। क्षेत्र में तेज रफ्तार और मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बाइक दौड़ाने वाले दो युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। गांव बनगढ़ में लोगों के विरोध के बाद दोनों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ग्राम बनगढ़ निवासी जाबिर (29) और शोएब (19) पुत्र रुस्तम पहले भी अपनी बुलेट बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी आवाज निकालते हुए तेज गति से बाइक चलाते पाए गए थे। इसको लेकर कुछ दिन पूर्व पुलिस ने उनकी बाइक को सीज भी किया था। इसके बावजूद सोमवार देर शाम को दोनों युवक फिर से गांव में तेज रफ्तार बाइक दौड़ाते नजर आए। बाइक से तेज धमाके जैसी आवाज और लापरवाही से वाहन चलाने से परेशान ग्रामीणों ने दोनों को घेरकर रोक लिया और कड़ी आपत्ति जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर दोनों आरोपियों को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें