रोड किनारे से कूड़े के ढेरों को हटवाते एसडीएम रिपुदमन सिंह। संवाद
बिल्सी। एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को नगर पालिका परिषद के कर्मियों ने सड़क किनारे से कूड़े का ढेर हटवाया। इससे लोगों को सड़क किनारे होने वाली गंदगी से निजात मिली।
एसडीएम रिपुदमन सिंह ने बताया गांव बादशाहपुर को जाने वाली सड़क किनारे कूड़े के ढेर थे। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की थी। इसलिए नगर पालिका के ईओ को कूड़े के ढेर हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका प्रशासन ने जेसीबी से कूड़े हटाने का काम शुरु कर दिया है। साथ ही डंपिंग ग्राउंड में कूड़े को डालने का काम किया जा रहा है। पूर्व में भाकियू के कार्यकर्ताओं व अरिहंत वृक्षारोपण समिति के पदाधिकारियों ने भी हाइवे किनारे से कूड़ा डालने को लेकर पालिका प्रशासन के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन दिया था। ईओ वेदप्रकाश यादव ने सफाई कर्मियों को लेकर कूड़े के ढेरों को जेसीबी की मदद से हटवाने का काम शुरू कर दिया है।