मुजरिया चौराहे पर गिरा पेड़। संवाद
मुजरिया। तेज आंधी के साथ आई बारिश में क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। मुख्य चौराहे पर थाने की बाउंड्री से सटा यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से बिल्सी मार्ग कुछ देर बाधित रहा। वन विभाग की टीम ने पेड़ को हटवाया। थाने के ठीक सामने सुबोध की चाय की दुकान पर पड़ी टीन उड़कर और छत की ईंटें भरभरा कर गिर गई। इससे उसमें बैठे सुबोध और एक अन्य को हल्की चोटें आई। पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ी प्राथमिक विद्यालय रामपुरा ऐनुद्दीन की शिक्षिका सुदेश कुमारी घायल हो गईं है। संवाद