बदायूं। बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कार पुलिया व डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इससे कार में आग लगी और झुलसकर तंजील उसकी पत्नी निदा, बहनोई जुबैर, बहन मोमिन और दो साल के भांजा जैनुल की जलकर मौत हो गई। उसकी छोटी बहन गुलनाज गंभीर रूप से झुलस गई। उसका उपचार चल रहा है। तंजीम अपने चाचा की शादी में गांव आए थे। गांव से दिल्ली जाते समय हादसा हुआ तो शादी की खुशियां तमाम हो गई। गांव में मातम छाया हुआ है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हमूपुर चमरपुरा निवासी तंजील अहमद उर्फ लल्ला (25) दिल्ली के मालवीय नगर में पत्नी निदा व पिता तनवीर अहमद के साथ रहते थे। वह एसी मैकेनिक थे और एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता रंगाई-पुताई का काम करते हैं। वहीं पास में ही खैरपुर बल्ली निवासी उसके बहनोई जुबैर भी अपने परिवार के साथ रहते थे। वह रंगाई-पुताई के ठेकेदार थे।
गांव में चाचा अलीम की शादी थी तो 16 जून दिन को तंजील परिवार सहित कार से गांव आए थे। बुधवार की सुबह करीब चार बजे तंजील दिल्ली जाने के लिए सभी को साथ लेकर कार से निकले। कार वह खुद ही चला रहे थे। घर वालों ने बड़े प्यार से उनको विदा किया। वह बबराला व अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली के लिए जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव चांदोक फैमिली रेस्टोरेंट के निकट पहुंची तो तंजील को झपकी आ गई। तभी कार पुलिया व डिवाइडर से टकराकर पलट गई। तभी सीएनजी से कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार सवार तंजील, पत्नी निदा, बहनोई जुबैर, बहन मोमिन व जैनुल जिंदा जल गए। वहीं 17 वर्षीय गुलनाज उर्फ भूरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसका उपचार चल रहा है।
-
सात माह पहले हुई थी तंजील की शादी
तंजील की शादी सात माह पहले 18 नवंबर को सहसवान की रहने वाली निदा के साथ हुई थी। वह पत्नी के साथ ही दिल्ली में रह रहे थे। आज दोनों की एक साथ मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं खैरपुर बल्ली निवासी जुबैर व उनकी पत्नी मोमिन व दो साल के बेटे जैनुल की मौत से गांव में मातम है।
अपनी शादी के अगले दिन की थी बहन मंतशा की शादी
18 नवंबर को तंजील की शादी हुई तो दूसरे ही दिन बहन मंतशा की बरात आ गई। उसकी शादी गांव के ही आदिल के साथ की थी। बहन गांव में अपने परिवार के साथ रह रही थी। बुधवार की सुबह उसने अपने भाई को माथा चूमकर विदा किया था। हादसे की सूचना मिलते ही मतंशा बेसुध हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
शादी में मिली थी कार, उसी में जलकर मर गया परिवार
जिस कार से तंजील दिल्ली जा रहे थे, वह सात माह पहले ही उन्हें शादी में दहेज में मिली थी। निदा के परिवार को क्या पता था कि जिस कार को उन्होंने अपनी बेटी और दामाद को दिल्ली से आने जाने को दी, वही काल बन जाएगी। यह कह-कह कर परिवार के लोग रो रहे हैं।
जैनुल का फाइल फोटो।- फोटो : बिलवई चुंगी के पास अभियान में सड़क किनारे रखे खोखे को पालिका वाहन में डालती जेसीबी। संवाद