फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सराफ राजीव को थी लूटने की साजिश, 10 जून से कर रहे थे रेकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश बगरैन के सराफा व्यापारी राजीव की हत्या कर लूट की साजिश कर रहे थे। वह 10 जून से रेकी कर रहे थे। बुधवार की वह पकड़े गए तो पुलिस की पूछताछ में लूट की योजना के बारे में बताया। एसएसपी ने मुठभेड़ कर पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश अंकित को वजीरगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं पर पूछताछ में उनसे बताया कि बगरैन के सराफा व्यापारी राजीव के पास करोड़ों के जेवर हैं। 2017 में उससे लूट की, लेकिन बदमाशों के साथ मारपीट कम माल लूट सके थे। उसी दिन ठान लिया था कि फिर से लूट करेंगे। इस बार उसकी हत्या करके लूटने की तैयारी थी। इसी उद्देश्य से वह तीन अन्य साथियों को लेकर वजीरगंज थाना क्षेत्र में रुका हुआ था। कई दिन से वह राजीव के आने जाने का समय नोट कर रहा था। मंगलवार को यह साफ हो गया था कि राजीव करीब सात बजे बगरैन पहुंचेगा। उससे पहले ही उसकी घेराबंदी का इंतजाम कर रहे थे। चारों करेंगी के पास रेलवे लाइन के अंडरपास में छिपे हुए थे। सुबह करीब चार बजे वह दो बाइकों पर सवार होकर बगरैन आने को तैयार हुए, लेकिन उससे पहले पुलिस को भनक लग गई। उनकी योजना के बारे में एक व्यक्ति ने पुलिस को बता दिया था। मुठभेड़ के बाद चोरों बदमाश पकड़े गए।
कोट,
- एक बदमाश से पूछताछ में बताया कि राजीव सराफा की हत्या कर लूट करने का इरादा था। बदमाशों से दुकान की लोकेशन ली गई तो सही निकली। सराफ को बुलाकर पूछताछ की तो बताया कि 2107 में लूट के दौरान इसी अंकित बदमाश को उसने उठाकर पटक दिया था। तब उसकी जान बच गई थी, लेकिन जेवर लूट कर बदमाश भाग गए थे। - जितेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर वजीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें