फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शासन ने वापस की मूड़ा पुख्ता पुल की डीपीआर, होगी रिवाइज

विज्ञापन
अधूरा मूड़ा पुख्ता पुल। फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। शासन ने मूड़ा पुख्ता पुल की डीपीआर को अधूरा बताते हुए वापस कर दिया है। अब डीपीआर को रिवाइज करके भेजा जाएगा। रामगंगा नदी पर बने इस पुल की एप्रोच रोड बाढ़ में बह गई थी। गूगल मैप के सहारे फरीदपुर जा रहे कार सवार तीन लोग इसी पुल से गिरने से जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

मूड़ा पुख्ता और फरीदपुर के बीच से रामगंगा नदी सेतु निगम ने 2021 में पुल बनाया था। हालांकि उस समय एप्रोच रोड अधूरी थी। 2023 में रामगंगा नदी में बाढ़ आने पर फरीदपुर की ओर पुल की अधूरी एप्रोच रोड बह गई थी। पीडब्ल्यूडी ने अप्रोच और अधूरे पुल को पूरा करने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की थी। रिपोर्ट लेकर बृहस्पतिवार को अभियंता लखनऊ पीडब्ल्यूडी दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने फाइल अधिकारियों के सामने रखी तो उन्होंने तमाम कमियां बताते हुए दोबारा से फाइल तैयार करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारी ने बताया कि जब पुल का निर्माण हुआ था तो उसकी फाइल बनाई गई थी। उसी फाइल में पहले से तय पुल की लंबाई और प्रस्तावित नई लंबाई शामिल की जाए, साथ ही इसी में ही अप्रोच रोड का प्रस्ताव दें। जब यह दोनों एक साथ आ जाएंगे तो इस पर बजट उपलब्ध हो सकेगा। पहले पुल की लंबाई 500 मीटर थी, अब यह 750 मीटर हो जाएगी।
विज्ञापन

-
बढ़ेगी 150 मीटर एप्रोच
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मूड़ा पुख्ता पुल की लंबाई बढ़ाने का सर्वे पूरा कर लिया है। जिस तरफ से एप्रोच रोड बह गई थी। वहां करीब 150 मीटर एप्रोच बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा पुल की लंबाई बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर सेतु निगम को पत्राचार किया गया है। अवर अभियंता अजय गंगवार ने बताया कि करीब 150 मीटर एप्रोच रोड बढ़ाई जानी है।
विज्ञापन

-
- मूड़ा पुख्ता पुल की डीपीआर को शासन ने वापस कर दिया है। अब इसे पुरानी पुल की फाइल में शामिल कर भेजा जाएगा।
- नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें