सीएमओ कार्यालय के बाहर खड़े पूर्व कर्मचारी। संवाद
बदायूं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बकाया भुगतान न होने से वह परेशान हैं। सीएमओ कार्यालय पहुंचकर उन्होंने भुगतान कराने की मांग की है। इस पर सीएमओ ने उन्हें आश्वासन दिया।
कर्मचारी गजराज सिंह वर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 में शासन की ओर से अवनी परीधि नाम की कंपनी का चयन हुआ था। उसमें गजराज सिंह सहित 12 लोगों को भर्ती किया था। तीन साल बाद इन लोगों की अतिरिक्त भर्ती होने की बात कहते हुए निकाल दिया। इसके बाद से उन्हें रखा नहीं गया। गजराज का आरोप है कि कंपनी नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही है, पुराने कर्मचारियों को अनदेखी कर रही। उन्होंने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से भी शिकायत की है। कर्मचारियों ने बताया कि 16 से 18 माह का वेतन अभी भी बकाया है। इसको लेकर कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर मांग पत्र दिया। इस मौके पर नवल किशोर, दुर्वेश, सुनीता, रेखा, कालज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
-
समय पर रिसीव नहीं हुआ पत्र
कर्मचारी जब सीएमओ कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने एक शिकायती पत्र चार जून को देने की बात कही, लेकिन सीएमओ ने पत्र न मिलने की बात कही। कर्मचारियों ने उन्हें दूसरा शिकायती पत्र दे दिया। कर्मचारियों का कहना है कि डाक में चार जून का पत्र 20 जून को रिसीव हुआ है। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा का कहना है कि कर्मचारियों की समस्या कंपनी से है। भुगतान के संबंध में कंपनी से पूछा जाएगा।