फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फिल्मी गाने न बजाने पर दबंगों ने कावड़ियों को पीटा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौजूद घायल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात कावड़ियों की डीजे में फिल्मी गानों न बजाने पर विवाद हो गया। दबंगों ने कावड़ियों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने आने से पहले दबंग भाग निकले।
विज्ञापन


कुनार गांव निवासी अमन, देव, देशराज, दुष्यंत, प्रवेश, अंकित अरविंद सहित अन्य लोग जल लेने के लिए कछला घाट की ओर डीजे लेकर जा रहे थे। गांव के बाहर कुछ दबंग शराब के नशे में मिले, उन्होंने डीजे में फिल्मी गाने बजाने को कहा, लेकिन कावड़ियों ने भक्ति गाने की बजने की बात कही। इस पर दबंगों ने लाठी डंडे से कावड़ियों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने कावड़ियों के चार मोबाइल और रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने सभी सात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें