फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि का करेंगे विरोध : कंछल

विज्ञापन
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल का स्वागत करते लोग। स्रोत : व्यापारी
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने हाउस टैक्स में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को अन्यायपूर्ण बताया। कहा कि यदि किसी जिले में यह सीमा पार की गई, तो व्यापारी वर्ग आंदोलन करेगा। किसी भी कीमत पर यह टैक्स नहीं लागू होने दिया जाएगा। यह व्यापारियों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

भामाशाह चौराहे के पास स्थित एक पैलेस में आयोजित बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश नगर निगमों और पालिकाओं में हाउस टैक्स में 500 से 2000 गुना तक की बढ़ोतरी की गई है। यह व्यापारियों के हितों पर आघात है। उन्होंने मांग की है कि बिजली की दरों में समीपवर्ती राज्यों की तुलना में वृद्धि न की जाए। इस संबंध में उन्होंने दो मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सभी नगर निकायों को दिशा-निर्देश देने की अपील की है।
उन्होंने केंद्र सरकार के बजट में व्यापारियों को दी गई रियायतों का स्वागत किया। कहा कि 12 लाख तक की आय को करमुक्त करना, टीडीएस सीमा 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये करना और आयकर फाइलिंग की सीमा दो वर्ष से बढ़ाकर चार वर्ष करना सराहनीय कदम हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 15 अगस्त से व्यक्तिगत वाहनों का टोल शुल्क 50 रुपये से घटाकर 15 रुपये किया है। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी। इससे पूर्व उनके आगमन पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कृष्णदेव चांडक, यश मसीह, राधेश्याम गुप्ता, सतीश मिश्रा, संतोष शर्मा सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें