कछला घाट पर गंगा में बच्ची की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम। संवाद
कछला। भागीरथ घाट पर गंगा में डूबी राजस्थान की बच्ची को तलाशने के लिए मंगलवार को एसडीआरएफ की 10 सदस्यीय टीम ने सुबह से शाम तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। टीम ने करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में बच्ची को तलाश किया है।
राजस्थान के धौलपुर जिले के गांव मनिया निवासी भूरे शर्मा की नौ वर्षीय बेटी परी शर्मा रविवार दोपहर गंगा में स्नान करते हुए डूब गई थी। गोताखोरों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। एसएसपी के आदेश पर सोमवार सुबह बरेली से राज्य आपदा मोचन (एसडीआरएफ) की 10 सदस्यीय टीम कछला गंगा घाट पहुंची। टीम ने मोटरबोट के जरिए बच्ची को तलाशने के लिए गंगा में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को भी टीम पूरे दिन करीब 10 किलोमीटर तक गंगा में बच्ची को तलाश करती रही। एसडीआरएफ के इंचार्ज एसआई अंकित विश्वकर्मा ने बताया कि टीम ने बताया कि तक बच्ची नहीं मिली।