फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मई रजऊ व भिन्दूलिया प्लासी में मॉडल राशन दुकानों का किया शिलान्यास

विज्ञापन
मई रजऊ व भिन्दूलिया प्लासी में मॉडल राशन दुकानों का शिलान्यास करते सदर विधायक। स्रोत- स्वयं - फोटो : यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मई रजऊ एवं भिन्दूलिया प्लासी में प्रस्तावित मॉडल राशन दुकानों का विधिवत शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि मई रजऊ और भिन्दूलिया प्लासी में बनने वाली मॉडल राशन दुकानों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां सरकार द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का निर्माण कराया जाएगा, जहां पात्र लाभार्थियों को सरकारी दरों पर राशन उपलब्ध होगा।
इसके साथ ही रोजमर्रा में उपयोग आने वाली आवश्यक घरेलू वस्तुएं भी एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी, जिससे ग्रामीणों को बार-बार बाजार नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नोरंगपाल, जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज सिंह, अनेकपाल पटेल, धीरेंद्र सिंह, कृषपाल शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें