फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फटी पाइप लाइनों ने मुश्किल बढ़ाई, घरों में हो रही दूषित जलापूर्ति

विज्ञापन
नगर पंचायत इस्लामनगर में बना ओवरहेड टैंक। संवाद - फोटो : यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद
विज्ञापन
इस्लामनगर। कस्बे में पानी की नई टंकी की पाइपलाइन डालने का कार्य लोगों के लिए राहत बनने के बजाय मुसीबत बन गया है। नई लाइन बिछाने के दौरान जगह-जगह पुरानी पाइपलाइन फट गई, जिससे न केवल लाखों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है, बल्कि कई मोहल्लों में टंकी का पानी पूरी तरह से बंद हो गया है। जहां पानी पहुंच भी रहा है, वहां गंदा पानी सप्लाई में मिल रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पाइपलाइन फटने के कारण कस्बे की कई सड़कों पर लगातार पानी बह रहा है। सड़कों पर कीचड़ और गंदगी फैल गई है। ठंड के मौसम में पानी जमा रहने से फिसलन बढ़ गई है, जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई मार्गों पर गड्ढों में भरा पानी राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि पानी के रिसाव से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।

जलापूर्ति ठप, लोगों में भारी आक्रोश
पुरानी टंकी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है, जबकि कुछ इलाकों में गंदा पानी आ रहा है। लोगों को मजबूरी में निजी हैंडपंप या दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। कस्बे में इसे लेकर भारी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर भी नगर पंचायत के खिलाफ नाराजगी जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन


इंटरनेट लाइन डालने के दौरान भी फटी पाइपलाइन
स्थानीय लोगों के अनुसार, बीएसएनएल कर्मियों द्वारा कस्बे में इंटरनेट की नई लाइन डालने के लिए सड़कों में कई स्थानों पर खोदाई की गई थी। इस दौरान भी पुरानी पानी की पाइपलाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। बीएसएनएल कर्मियों का कहना है कि उन्होंने नगर पंचायत को लाइन लॉस के पैसे दे दिए थे, इसके बावजूद अब तक फटी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई।

लोगों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी

कस्बे के मोहल्ला मनिहार निवासी साबिर का कहना है कि गली में पाइपलाइन लगी हुई है जिसमें बहुत दिनों से पानी ही नहीं आ रहा है घर में लगी टंकियां सफेद हाथी बनी हुई है।


रामलीला रोड निवासी प्रियम का कहना है कि गली के मोड पर बीएसएनल की इंटरनेट केबल डाल रहे कर्मियों ने पुरानी पाइपलाइन फाड़ दी। पानी दूषित होने की वजह से किसी काम में नहीं आ रहा है।

मोहल्ला साहूकारा निवासी बंशी का कहना है कि जगह-जगह पाइपलाइन फटी पड़ी है, जिसकी वजह से घर तक पानी ही नहीं पहुंच रहा है।

मोहल्ला नई बस्ती निवासी यूसुफ का कहना है कि उनके मोहल्ले में पाइपलाइन तो डाल दी गई है मगर उसमें कभी ही नहीं आया है।

इस्लामनगर नगर पंचायत में पानी की जो भी समस्या है उसे जल्द ही दूर कराया जाएगा। यहां पर मौके पर जांच के लिए टीम भेजी जाएगी।-
अवनीश राय, डीएम

नगर पंचायत इस्लामनगर में बना ओवरहेड टैंक। संवाद- फोटो : यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद

नगर पंचायत इस्लामनगर में बना ओवरहेड टैंक। संवाद- फोटो : यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद

नगर पंचायत इस्लामनगर में बना ओवरहेड टैंक। संवाद- फोटो : यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद

नगर पंचायत इस्लामनगर में बना ओवरहेड टैंक। संवाद- फोटो : यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद

नगर पंचायत इस्लामनगर में बना ओवरहेड टैंक। संवाद- फोटो : यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें