फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं क्लब से बीरबल ज्यारत तक नाले किए साफ

Fri, 03 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
विज्ञापन
बारिश में नाला साफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद का सफाई अभियान हुआ तेज 
विज्ञापन

बारिश में शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से नालों की सफाई कराई जा रहे है। शुक्रवार को सुबह से लेकर दोपहर तक रोडवेज बस अड्डे के आसपास स्थित नालों की सफाई कराई गई। 
विज्ञापन

पहली बारिश में शहर में जलभराव होने की वजह से पालिका के सफाई अभियान की पोल खुल गई थी। इस वजह से अब तेजी के साथ नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को बदायूं क्लब से लेकर रोडवेज चौराहा होते हुए नालों की सफाई जेसीबी मशीन से कराई गई। सड़क किनारे स्थित नालों पर ठेले, अस्थायी खोखे रखकर अतिक्रमण करने वालों को वहां से हटा दिया गया। इससे उन लोगों में हड़कंप मचा रहा। इस बारे में ईओ ललतेश सक्सेना का कहना है कि शहर में नाला सफाई अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें