फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, युवक के शव का गांव में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/ म्याऊं। रमनगला गांव में युवक की हत्या के बाद अलापुर पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी है लेकिन कोई अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। उधर, परिवार वालों ने युवक के शव का उसी गांव में अंतिम संस्कार किया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाएं।
विज्ञापन

रविवार रात अलापुर के रमनगला गांव में 33 वर्षीय आर्येंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आर्येंद्र शाम के समय खाना खाकर गांव में टहलने निकला था। इसी दौरान करीब आधा दर्जन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। उसके साथ मारपीट की और घसीटते हुए गांव के बाहर ले गए। इसके बाद आर्येंद्र की गोली मार कर हत्या कर दी। साथ ही धारदार हथियार से भी प्रहार किया। इसके बाद पड़ोसी गांव के नजदीक तालाब किनारे उसका शव पतेल से छिपाकर भाग गए। इस संबंध में पुलिस ने मां वीरा देवी की तहरीर पर गांव के अजयपाल और उसके बेटों समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सोमवार शाम युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
इधर, युवक की हत्या के बाद से पुलिस की एक टीम गांव में डेरा डाले हुए है। आरोपी परिवार की कुछ महिलाओं से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने रमनगला के अलावा आरोपियों को उनकी रिश्तेदारियों में भी तलाश किया है। ककराला इलाके में भी दबिश दी लेकिन मंगलवार दोपहर तक किसी आरोपी का पता नहीं चल सका। थाना पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश को पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। अब तक कई स्थानों पर दबिश दी गई है लेकिन कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। रात तक उम्मीद जताई जा रही है कि कोई न कोई आरोपी जरूर पकड़ा जाएगा। पुलिस इसके पूरे प्रयास में है।
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें