फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज उझानी-बितरोई क्रॉसिंग बंद रहेगी

Wed, 16 Mar 2016 12:17 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी और बितरोई के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर होगा काम
 बरेली से कासगंज मार्ग को अप्रैल से पहले दुरुस्त किए जाने और रेलवे क्रॉसिंग की वार्षिक मरम्मत का कार्य तेजी से हो रहा है। इसके तहत बुधवार से शुक्रवार तक जिले में उझानी-बितरोई रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित तीन रेलवे क्रॉसिंग अलग-अलग दिनों में बंद रहेंगे। रेलवे स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ (एसएसई) ने एसएसपी को पत्र भेजकर बंद क्रॉसिंगों पर पुलिस को भेजने की मांग की है। 
विज्ञापन

इस बारे में एसएसई ने बताया कि उझानी और बितरोई के मध्य स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 286 बी बुधवार को बंद रहेगी, जिससे उझानी देहात का सड़क यातायात प्रभावित होगा। इसका वैकल्पिक मार्ग गेट संख्या 287 सी से होकर गुजारा जाएगा। वहीं रेलवे क्रॉसिंग संख्या 287 सी गुरुवार को बंद रहेगा। इसके वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था समपार 288 ए से होकर गुजारा जाएगा। शुक्रवार को रेलवे क्रॉसिंग 288 एस बंद रहेगा। इससे बरेली कासगंज मार्ग सड़क यातायात प्रभावित होगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग उझानी, मुजरिया चौकी, वितरोई होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें